{"_id":"667197453f0939eca70fa5ee","slug":"raise-water-from-other-drinking-water-schemes-for-drought-affected-schemes-dc-mandi-news-c-90-1-ssml1045-129031-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे से प्रभावित योजनाओं के लिए अन्य पेयजल स्कीमों से उठाएं पानी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे से प्रभावित योजनाओं के लिए अन्य पेयजल स्कीमों से उठाएं पानी : डीसी
विज्ञापन
उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को दिए जलापूर्ति योजनाओं को लगातार चलाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला में जलापूर्ति की जो योजनाएं जल स्रोत सूखने के कारण प्रभावित हुई हैं, उन क्षेत्रों में सुचारु पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए अन्य योजनाओं से पानी उठाया जाए। ये आदेश जल शक्ति विभाग को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला के लोगों को पर्याप्त मात्रा में सुचारु पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल शक्ति विभाग के साथ माह अप्रैल से नियमित रूप से बैठकें की जा रही हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना न करना पडे। उन्होंने मंगलवार को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति की कमी और अन्य संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए जलापूर्ति योजनाओं को लगातार चलाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध करवाया जाए।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पेयजल को व्यर्थ न गंवाए और न ही सिंचाई के लिए उपयोग में लाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जल शक्ति विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है तथा उन्हें अपने-अपने स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एडीसी रोहित राठौर, एडीएम डाॅ. मदन कुमार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला के समस्त एसडीएम तथा जल शक्ति विभाग के समस्त अधिकारी ऑनलाइन जुडे।