फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rain in Sandhol caused damage to houses and cowsheds

Mandi News: संधोल में बारिश से घर-गोशालाओं को पहुंचा नुकसान

Mon, 15 Sep 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rain in Sandhol caused damage to houses and cowsheds
संधोल क्षेत्र में बीती रात भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मकान । स्त्रोत जागरूक पाठक
संधोल (मंडी)। शनिवार रात हुई भारी बारिश ने संधोल क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। प्रसिद्ध बाबा कमलाहिया मंदिर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क से 50 मीटर की दूरी पर प्रवेश द्वार के साथ नीचे की तरफ कई सीढि़यों को नुकसान हुआ है। संधोल-सुजानपुर, संधोल -टिहरा, संधोल-धर्मपुर और संधोल-जयसिंहपुर सहित कई सड़कें भूस्खलन से बंद हो गईं। मरीज को हमीरपुर छोड़ कर वापस आ रही एंबुलेंस भी सुजानपुर मार्ग बंद होने से रातभर फंसी रही। सुजानपुर के प्लाही और खेरी बजाहर गांवों में घरों में मलबा घुस गया। कई गाड़ियां दब गईं और बह गईं।
विज्ञापन


जमुला गांव में मनीष का मकान ढह गया। कोठुआं की किरण की गोशाला, सत्यागर का कच्चा घर, बलबीर निवासी दयोल का कच्चा घर, फनेहल की व्यासा का कच्चा घर, ललाना के रजत ठाकुर की गोशाला, भुर के प्रतिचंदन के कच्चे घर को नुकसान पहुंचा। भद्रानू के राजमल, गोविंद की गोशाला, राजकुमारी का कच्चा घर, संसार चंद निवासी भद्राणा की पशुशाला, गोविंद निवासी निचली बैरी का कच्चा घर, विनय निवासी सोहर की पशुशाला, भद्राणा में संजीव की पशुशाला गिरने से एक बकरी दबकर मर गई। जगदीप निवासी देवगढ़ की पशुशाला गिरने से दो बकरियां मर गईं। दतवाड़ गांव के कई मकानों में पानी और मलबा घुस गया।
विज्ञापन

सुबह होते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी की मदद से सुजानपुर और जयसिंहपुर सड़कों को बहाल कर दिया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता घनश्याम ने बताया कि जगह-जगह लहासे गिरने से धर्मपुर-संधोल वाया मढ़ी सड़क बंद हुई थी। इसे दोपहर तक खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। अभी तक मकान और पशुशालाओं का करीब 20 लाख के नुकसान का अनुमान है। प्रभावितों को फौरी राहत और तिरपाल वितरित किए जा रहे हैं।
-विपिन कुमार, सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed