फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   raily againest tb desiese

टीबी रोग के खात्मे को प्रशिक्षु नर्सों ने निकाली रैली

Tue, 22 Mar 2016 06:33 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Tue, 22 Mar 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
raily againest tb desiese
मंडी में क्षय रोग के प्रति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

जोनल अस्पताल मंडी में क्षय रोग के प्रति जागरूकता के लिए प्रशिक्षु नर्सों ने मंगलवार को रैली निकाली। जिलास्तरीय रैली को स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाई। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल को क्षय रोग से पूर्णतया मुक्त करने के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग सार्थक कार्य कर रहा है।

विज्ञापन


राज्य सरकार एमडीआर टीबी रोगियों के लिए उचित मूल्य की सार्वजनिक वितरण दुकानों से पोषाहार सहयोग देने की भी शुरुआत करने जा रही है। मंडी जिला में शीघ्र ही बहु दवाई प्रतिरोधक टीबी केंद्र स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में यह सुविधा केवल टांडा मेडिकल कॉलेज और टीबी सेनिटोरियम धर्मपुर में ही उपलब्ध है। राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार एवं निगरानी केंद्र कार्यरत हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने आशा वर्करों को इन केंद्रों के साथ जोड़ने की शुरुआत की है और इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। हिमाचल में जनवरी-दिसंबर 2015 तक क्षय रोग के कुल 14333 रोगियों का उपचार किया गया और सफलता की दर 90 प्रतिशत रही। बहु-दवाई प्रतिरोधक टीबी के 347 रोगी अपना इलाज करवा रहे हैं। मंडी जिला में इस अवधि के दौरान 2358 क्षय रोगियों का उपचार किया गया और सफलता की दर 91 प्रतिशत रही। बहु-दवाई प्रतिरोधक टीबी के 62 रोगी अपना इलाज करवा रहे हैं। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष चंपा ठाकुर, मंडी जिला कांग्रेस के महासचिव चंद्रशेखर ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देस राज शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जोगेंद्र ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed