फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rahul from Sadar, Megh made Mandal President in Kotli

Mandi News: सदर से राहुल, कोटली में मेघ बनाए मंडल अध्यक्ष

Tue, 17 Dec 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rahul from Sadar, Megh made Mandal President in Kotli
राहुल सैन को भाजपा मंडी मंडल के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देता समर्थक।
मंडी/कोटली। भाजपा ने मंडी जिले में मंगलवार को नए मंडलाध्यक्षों का चयन कर लिया है। सदर भाजपा की शहरी इकाई के लिए राहुल सैन और कोटली इकाई के लिए मेघ सिंह को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। शहरी इकाई में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिलाल अहमद शाह और कोटली इकाई के लिए विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी को प्रभारी नियुक्त किया गया था। इस दौरान सदर विधायक अनिल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर विधायक अनिल शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों मंडल अध्यक्षों का हार पहनाकर स्वागत किया। चुनाव प्रभारी बिलाल अहमद शाह ने कहा कि भाजपा का इतिहास रहा है कि आम कार्यकर्ता को हमेशा पहल दी है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भी जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बेहतर कार्य किया है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राहुल सैन ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद कर कहा कि पार्टी के जताए गए विश्वास पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

....
किशोर बने थुनाग भाजपा मंडल के अध्यक्ष
थुनाग (मंडी)। भाजपा ने सराज विधानसभा क्षेत्र के तीन मंडलों में नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। किशोर कुमार को थुनाग मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बालीचौकी मंडल में मुकेश मैडी और जंजैहली मंडल में भीष्म ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed