फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Queen Kaikeyi asked for exile for Rama.

Mandi News: रानी कैकेयी ने राम के लिए मांगा वनवास

Fri, 26 Sep 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:08 AM IST
सार

जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में चौथे दिन श्रीराम-सीता और लक्ष्मण के 14 वर्ष के वनवास का भावुक मंचन हुआ। मंचन में कोप भवन, केवट प्रसंग और परशुराम का क्रोध भी दिखाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
Queen Kaikeyi asked for exile for Rama.
जोगिंद्रनगर में रामलीला मंचन के दौरान शिव का धनुष तोड़ने पर क्रोधित हुए परशुराम के साथ संवाद कर

विस्तार

जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में श्री रामलीला मंचन के चौथे दिन प्रभु श्रीराम-सीता और लक्ष्मण को 14 वर्ष के वनवास के दृश्य मार्मिक ढंग से दर्शाए गए। रामलीला के दौरान जब राजा दशरथ ने अपने ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम को अयोध्या का राजा बनाने का प्रस्ताव रखा, तभी कैकेयी की दासी मंथरा ने रानी को भड़का कर अपने दो वरदान मांगने के लिए उकसाया। राम को वनवास तथा भरत को राजा बनाने का षड्यंत्र रचा।
विज्ञापन

अयोध्या के कोप भवन में राजा दशरथ से रानी कैकेयी ने अपने पुराने दो वचनों को पूरा करने का दबाव बनाया। इनमें राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजा बनाने की बात कही गई। रामलीला में प्रभु श्रीराम को वनवास मिलते ही अयोध्या नगरी में माहौल गमगीन हो गया। रामलीला मंचन के अगले दृश्य में केवट के द्वारा प्रभु श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण को गंगा पार करवाई गई। इससे पहले शिव का धनुष तोड़ने पर परशुराम क्रोधित हो उठे। वीरवार को पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की पुत्रवधु मेघना ठाकुर ने रामलीला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, निचला गरोड़ू पंचायत में वार्ड पार्षद रहीं सीमा वालिया ने भी रामलीला मंचन में विशेष अतिथि शिरकत कर कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। उधर श्री जालपा कला मंच सेरू द्वारा आयोजित रामलीला की चौथी संध्या में मंच के कलाकारों ने श्री राम के वनवास के दृश्य बड़े ही मनोरम ढंग से दर्शाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed