फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   QFX fraud case: Flat in Chandigarh for investment of 65 lakhs, tour to Dubai for 2.5 lakhs

क्यूएफएक्स ठगी मामला : 65 लाख निवेश पर चंडीगढ़ में फ्लैट, ढाई लाख पर दुबई का दौरा

Thu, 09 Nov 2023 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
QFX fraud case: Flat in Chandigarh for investment of 65 lakhs, tour to Dubai for 2.5 lakhs
मंडी के नागचला में सील किया गया क्यूएफएक्स कंपनी का कार्यालय। फाइल फोटो
नेरचौक (मंडी)। क्यूएफएक्स कंपनी कई तरह के आकर्षक ऑफर देकर निवेशकों को रिझाती थी। इसके साथ ही लिखित गारंटी के चलते हर कोई अपनी धनराशि को लेकर आश्वस्त रहता था। अब क्यूएफएक्स कंपनी द्वारा फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर की गई ठगी का भंडाफोड़ होने पर कई निवेशक यकीन तक नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि कंपनी बेहद शातिर तरीके से काम करते हुए लोगों को अपने झांसे में लेती थी।
विज्ञापन

निवेशक बताते हैं कि 80 हजार रुपये के निवेश पर खाली चेक और एग्रीमेंट के कागज 15 दिन में मिलते थे। जबकि 65 लाख रुपये से अधिक निवेश पर चंडीगढ़ में तीन बीएचके का फ्लैट मिलता था। पांच प्रतिशत रिटर्न के अलावा 20 महीने के बाद फ्लैट न लेने पर निवेश की राशि वापस हो जाती थी। इसी तरह ढाई लाख रुपये निवेश करने पर दुबई का दौरा मिलता था। विदेश जाने में 100 से 500 लोग शामिल रहते थे। दुबई में निवेशकों को कंपनी की ताकत की दिखाई जाती थी। दुबई में चकाचौंध को देखने के बाद भारत पहुंचने पर निवेशक एमएलएम यानी मल्टी लेवल के तहत अन्य लोगों को भी निवेश के लिए उकसाते थे। सूत्र बताते हैं कि ट्रेडिंग के अलावा कंपनी ने अन्य कई कारोबार में हाथ डाल रखा है। इन्हीं को देखकर निवेशक को भी भरोसा हो जाता था।
विज्ञापन

सब्जी, ज्योतिष और मीडिया लाइन में भी कंपनी ने निवेश किया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कंपनी में वित्तीय प्रबंधन देखते थे। जबकि अन्य की भूमिका भी पुलिस पता लगा रही है। सूत्र बताते हैं कि कंपनी के तीन तीन के साथ एक अन्य यूपी का व्यक्ति शामिल था। इस व्यक्ति के छोड़ने के बाद ही कंपनी के लिए वित्तीय मुसीबतें खड़ी हुई और निवेशकों को रिटर्न नहीं मिलने लगा। निवेशकों को कंपनी के कार्यालय भारत के अलावा विदेश में बताए जाते थे। अलग-अलग श्रेणी के तहत निवेश पर अलग-अलग ऑफर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed