फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   PWD work inspectors asked for higher pay scale since 2012

Mandi News: पीडब्ल्यूडी कार्य निरीक्षकों ने 2012 से मांगा हायर पे स्केल

Mon, 22 Jul 2024 02:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 22 Jul 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
PWD work inspectors asked for higher pay scale since 2012
लोक निर्माण विभाग कार्यनिरीक्षक संघ मंडी जोन की नवनियुक्त कार्यकारणी     संवाद
पधर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग के कार्य निरीक्षकों को हायर पे स्केल से वंचित रखा गया है, जबकि पटवारी, क्लर्क, पुलिस, वन रक्षकों की तरह ही कार्य निरीक्षक बराबर के स्केल में थे। यह मुद्दे लोक निर्माण विभाग कार्य निरीक्षक संघ की बैठक में उठे।
विज्ञापन

मंडी जोन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष जनक शर्मा की अध्यक्षता में निजी होटल में हुई। बैठक में छह महीने की ट्रेनिंग कर चुके सभी कार्य निरीक्षकों को पदोन्नति देने की भी मांग की गई। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी कार्य निरीक्षकों को 2012 से हायर पे स्केल जारी करने की गुहार लगाई। इस मौके पर मंडी जोन से पूर्ण चंद यादव को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। राम लाल ठाकुर को वरिष्ठ उप प्रधान, संजीव कुमार को महासचिव, बालम राम को कोषाध्यक्ष और सत्य देव को कानूनी सलाहकार चुना गया। प्रदेश पीडब्ल्यूडी एनजीओ के प्रधान हितेंद्र ठाकुर, उप प्रधान नसीब, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार चुने गए। इस मौके पर महेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, राजेंद्र, ठाकर दास, दिनेश, रोशन, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, हरीश कुमार बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दिव्यांग अंजली को पदक जीतने पर दी बधाई
गोहर (मंडी)। मंडी की दिव्यांग बेटी अंजली के वर्ल्ड बोशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंजली की इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश सहित पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने यह साबित किया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल करना नामुमकिन नहीं। उनकी यह उपलब्धि देश-प्रदेश की तमाम बेटियों को प्रेरित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed