फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   PWD machinery will be deployed along with 500 laborers in landslide prone areas

Mandi News: जोगिंद्रनगर में भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में 500 मजदूरों के साथ तैनात रहेगी पीडब्ल्यूडी की मशीनरी

Sun, 30 Jun 2024 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 30 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
PWD machinery will be deployed along with 500 laborers in landslide prone areas
हराबाग के समीप भूस्खलन संभावित क्षेत्र से गुजरते वाहन। -संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में बरसात का मौसम शुरू होते ही लोक निर्माण विभाग सतर्क हो गया है। विभागीय अधिकारियों ने उपमंडल के भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अभी से ही मशीनरी तैनात करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा लगभग 500 मजदूर भी अपनी सेवाएं देगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने उपमंडल में 11 कनिष्ठ अभियंताओं की देखरेख में मजदूरों की टीमें भी गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी जोगिंद्रनगर मंडल के दोनों सहायक अभियंताओं को नोडल ऑफिसर तैनात कर आपदा से निपटने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पिछले साल हुई बारिश से करोड़ों के नुकसान को देखते हुए इस बार भूस्खलन से संभावित जगहों पर पहले से ही मशीनरी और डोजर भी खड़े कर दिए हैं। मजदूरों को आपदा से निपटने के भी गुर सिखाए गए हैं।
विज्ञापन

आपात स्थिति में लोक निर्माण विभाग की गठित टीमें बाधित यातायात को बहाल करने के लिए एक-दूसरे का सहयोग भी करेगी। निजी ठेकेदारों की जेसीबी मशीनों को भी लोक निर्माण विभाग ने अपने संपर्क में लेकर इस्तेमाल में लाने की योजना तैयार की है। बरसात से निपटने के लिए करीब 500 मजदूरों को फिल्ड पर तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकाघाट सड़क पर बसाही से चिम्हणू और नागदयाड़ा में पहाड़ी दरकने से हर साल सड़क मार्ग बाधित होता है। बसाही-गोलवां सड़क में भी भूस्खलन की अधिक संभावना रहती है। लडभड़ोल सांढापतन के स्तैण में पहाड़ी दरकने के अंदेशे को देखते हुए यहां पर जेसीबी मशीनरी भी तैनात कर रखी है। वहीं, उपमंडल जोगेंद्रनगर के नोहली, भराडू सड़क पर भी भूस्खलन की संभावना को देखते हुए डोजर और मशीनरी विभाग ने तैनात कर दी है।

कंट्रोल रूम किया स्थापित
लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के अधीशासी अभियंता जेपी नायक ने बताया कि आगामी मानसून को लेकर विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं, कार्यकारी एसडीएम और तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने मोबाइल फोन 24 घंटे ऑन रखने को कहा गया है। इसके अलावा उपमंडल में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया। आपात स्थिति में 01908-223895 नंबर जारी लोग फोन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed