{"_id":"68dd71c6b06035decf04762c","slug":"pwd-gets-rs-30-lakh-for-sprey-footbridge-tenders-to-be-called-now-mandi-news-c-90-1-ssml1045-171663-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्प्रेई फुटब्रिज के लिए पीडब्ल्यूडी को मिले 30 लाख रुपये, अब लगेंगे टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्प्रेई फुटब्रिज के लिए पीडब्ल्यूडी को मिले 30 लाख रुपये, अब लगेंगे टेंडर
Thu, 02 Oct 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
स्पेई में बहे पुल की जगह नए पुल बनाने के लिए धनराशिस्वीकृत हो गई है। जल्द अब यहां नया फुट ब्रि
पंडोह (मंडी)। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्प्रेई पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पुल निर्माण के लिए स्वीकृृत 30 लाख रुपये की धनराशि मिल गई है। अब जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू किया जाएगा। दो साल बाद तीन पंचायतों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
साल 2023 की आपदा में स्प्रेई क्षेत्र का फुटब्रिज ब्यास नदी में बह गया था जिससे तीन पंचायतों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पुल टूटने के कारण ग्रामीणों को रोजाना कई किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ रहा था। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
पुल बनने के बाद आसपास की तीन पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें नदी पार करने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बता दें कि अमर उजाला ने 25 सितंबर के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी को 30 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी। ग्रामीणों में इस निर्णय से खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासी जगदीश सकलानी, उदयनंद ठाकुर और दीप कुमार ने डीसी मंडी सहित लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
30 लाख की राशि डीसी मंडी के माध्यम से प्राप्त हुई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-जीएल ठाकुर, अधिशासी अभियंता, मेकेनिकल विंग लोक निर्माण विभाग