{"_id":"67e3f59f771e4dd82b030cbc","slug":"punjabi-university-patiala-reached-the-finals-after-defeating-gndu-amritsar-mandi-news-c-90-1-mrt1064-151621-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जीएनडीयू अमृतसर को हराकर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जीएनडीयू अमृतसर को हराकर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला फाइनल में पहुंची
Thu, 27 Mar 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 27 Mar 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीबीएमबी कॉलोनी के स्कूल मैदान में चल रही ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने जीएनडीयू अमृतसर को 26-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मुख्यातिथि शिरकत की।
आयोजन समिति के संयोजक पंकज सोनी ने बताया कि बुधवार को चार क्वार्टर फाइनल मैच हुए। इसमें पहला मैच पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और उत्कल यूनिवर्सिटी के बीच हुआ। इसमें पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने उत्कल यूनिवर्सिटी को 23-20 और जीएनडीयू अमृतसर ने अन्नामलाई यूनिवर्सिटी को 31-24 से हराया।
परियार यूनिवर्सिटी ने एमजीयू कोट्टायम को 32-25, एचपीयू शिमला ने वीआईटी वेल्लोर को 33-28 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उत्कल यूनिवर्सिटी के अरबंद बेहरा और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के रोहित बल्लारा को अच्छे प्रदर्शन के लिए 5100 रुपये की धनराशि से सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बुधवार को दो सेमीफाइनल मैच भी हुए। इसमें पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने जीएनडीयू अमृतसर को 26-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर प्रतियोगिता में डॉ. संजय शर्मा, डॉ. सीपी कौशल, डॉ. प्रतिपाल सिंह, लोकेश शर्मा, डॉ. संदीप नेगी और डेजू रतन भी मौजूद रहे।