{"_id":"6a4506e76eaee1e35709dac3","slug":"pump-house-motor-breaks-down-again-water-crisis-in-three-villages-mandi-news-c-90-1-mnd1023-203053-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंप हाउस की मोटर फिर खराब, तीन गांवों में जलसंकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंप हाउस की मोटर फिर खराब, तीन गांवों में जलसंकट
विज्ञापन
समस्या का स्थायी समाधान का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र के हरी बैहना, दलोली और सथमला गांवों के लोग इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हरी बैहना स्थित पंप हाउस में लगी पानी की मोटर पिछले तीन महीनों में तीसरी बार खराब हो गई है, जिससे 50 से अधिक परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल शक्ति विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पिछले 5-6 दिनों से मोटर पूरी तरह ठप पड़ी है और लोग दूर-दराज के प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत हरी बैहना की नवनिर्वाचित प्रधान रेखा देवी, उपप्रधान वीरेंद्र कुमार और वार्ड सदस्य सरला देवी सहित स्थानीय ग्रामीण पितांबर लाल, जगदीश चंद, दूनी चंद, रमेश चंद और सुरेश कुमार ने बताया कि तीन महीनों के भीतर मोटर तीसरी बार खराब हुई है। विभाग इसे ठीक करने में एक से दो सप्ताह का समय लगा देता है। बार-बार मोटर खराब होना विभाग की ओर से की जा रही अस्थायी मरम्मत व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि बार-बार लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। जल शक्ति विभाग सरकाघाट के सहायक अभियंता आशीष देव ने बताया कि इस बार मजदूरों की कमी के कारण मोटर की मरम्मत में थोड़ी देरी हुई है। विभाग ने मेकेनिक को बुला लिया है और मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति को नियमित रूप से बहाल कर दिया जाएगा।