फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pucca houses will be built for 30 characters in Pucca houses will be built for 30 characters in KarsogKarsog

Mandi News: करसोग में 30 पात्रों के बनेंगे पक्के घर

Sun, 03 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pucca houses will be built for 30 characters in Pucca houses will be built for 30 characters in KarsogKarsog
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में दो साल में 202 पात्र लाभार्थी परिवारों को पक्का आवास मिला है। पक्के घरों का निर्माण करने के लिए राज्य सरकार की ओर से करीब 3 करोड़ से अधिक की राशि व्यय की गई है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 1,50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दो किस्तों में दी गई। भंथल निवासी जगदीश कुमार और ज्ञान चंद, भुट्टी सनारली के यशवंत सिंह तथा सुन्नी देवी आदि ने बताया कि राज्य सरकार की घर बनाने की इस योजना से सपना पूरा हुआ है। अब हमारे पास एक सुरक्षित और पक्का घर है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह और राज्य सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन

योजना के तहत वर्ष 2025 के लिए करसोग उपमंडल में 30 और नए मकानों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 75 हजार प्रति लाभार्थी राशि जारी कर दी गई है। इससे निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। तहसील कल्याण अधिकारी भोपाल शर्मा ने बताया कि लाभार्थियों से सीधे संवाद कर निर्माण कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed