फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Public agitation in Sandhol enters its 27th day.

Mandi News: संधोल में जन आंदोलन 27वें दिन में प्रवेश

Sat, 25 Jul 2026 04:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 04:01 AM IST
विज्ञापन
Public agitation in Sandhol enters its 27th day.
सांसद अनुराग से एंबुलेंस सुविधा की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के बारे में युवाशक्ति एवं मातृशक्ति का जन आंदोलन 27वें दिन में प्रवेश कर गया। शुक्रवार को माया देवी, पवना देवी, उषा देवी, रुचि देवी, मीनू देवी, रीनू देवी, अक्षित मंढोत्रा और करण बिष्ट क्रमिक अनशन पर बैठे।
धरना स्थल पर दिनभर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग पहुंचकर आंदोलनकारियों का उत्साह बढ़ाते रहे। पिछले दिनों स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनी) के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आंदोलनकारियों में उम्मीद तो जगी है लेकिन उनका कहना है कि संघर्ष अभी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

युवाशक्ति के अध्यक्ष अविनाश भनवाल ने कहा कि आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सरकार ने जनभावनाओं को स्वीकार करते हुए कई चिकित्सकों के आदेश जारी किए और गायनी विशेषज्ञ ने कार्यभार भी संभाल लिया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अब आंदोलन का अगला लक्ष्य मेडिसिन विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जब तक मेडिसिन और रेडियोलॉजिस्ट सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो जातीं, तब तक हमारा क्रमिक अनशन और जनसंघर्ष जारी रहेगा। स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर से भी अस्पताल में ओटी व्यवस्था और अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed