फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Protests continue against shifting of Gurkotha post office, issue escalates

Mandi News: गुरकोठा डाकघर को शिफ्ट करने का विरोध जारी, मामले ने पकड़ा तूल

Tue, 03 Mar 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Protests continue against shifting of Gurkotha post office, issue escalates
गुरकोठा उपडाकघर को ​शिफ्ट करने के मामले में डाक विभाग के अ​धिकारी से मिलते हुए लोग। स्त्रोत- जा
ग्रामीण बोले- वादे से मुकर रहा डाक विभाग, ब्रांच खोलने से किया जा रहा इन्कार
विज्ञापन

कहा- जब तक ब्रांच ऑफिस नहीं खोलेंगे तब तक जारी रहेगा आंदोलन
मंडी में डाक विभाग के अधिकारियों से मिलने के बाद ग्रामीणों ने दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। बल्ह उपमंडल के तहत आने वाले गुरकोठा डाकघर को यहां से स्थानांतरित करने का मामला दिन-प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है। तीन दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने मंगलवार को मंडी में डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर गुरकोठा में ब्रांच ऑफिस खोलने की मांग दोहराई और पूर्व में किए गए वादे को पूरा करने की बात कही।



अधिकारियों से मुलाकात के बाद ग्रामीणों ने बताया कि अब अधिकारी अपने वादे से पीछे हटते नजर आ रहे हैं। जमना ठाकुर ने कहा कि डाक विभाग के अधिकारियों ने पहले गुरकोठा में ब्रांच ऑफिस खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब वे इसे लंबी प्रक्रिया बताकर अपनी बात से मुकर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक गुरकोठा में ब्रांच ऑफिस नहीं खोला जाएगा, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा और डाकघर को यहां से शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन




ग्रामीण कमल कुमार और कोठी गुरकोठा पंचायत की पूर्व प्रधान रीना राठौर ने बताया कि इस डाकघर से छह पंचायतों की हजारों की आबादी जुड़ी हुई है। यदि डाकघर को स्थानांतरित किया गया तो लोगों को अपने सभी दस्तावेज अपडेट करवाने पड़ेंगे, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरकोठा डाकघर में पिछले तीन दिनों से ताला लटका हुआ है। विभाग के अधिकारी रविवार को सामान शिफ्ट करने पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके बाद से अब तक कोई अधिकारी यहां नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed