फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Protested against guest teacher policy

Mandi News: गेस्ट टीचर पॉलिसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 16 Dec 2024 04:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
Protested against guest teacher policy
एबीवीपी ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गेस्ट टीचर पॉलिसी के खिलाफ सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पॉलिसी योग्य उम्मीदवारों के अधिकारों का हनन करती है। यह कदम स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को बाधित करेगा और शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करेगा।

प्रदेश सह संयोजक विशाल ठाकुर ने कहा कि यह पॉलिसी शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार इस नीति को निरस्त करे। साथ ही स्थायी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। कहा कि वर्तमान सरकार ने कहा था कि सत्ता में आते ही प्रदेश के युवाओं को स्थायी नौकरियां देंगे, लेकिन सत्ता संभालने के बाद वादे से पीछे हट रही है। शिक्षकों और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के लिए ठोस नीति बनाई जाए। सरकार को चेताया कि अगर पॉलिसी को रद्द नहीं किया तो पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed