फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Protest held over the closure of the B.Com faculty at Gadagusaini College.

Mandi News: गाड़ागुसैणी कॉलेज में बीकॉम संकाय बंद करने पर किया प्रदर्शन

Wed, 17 Jun 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Protest held over the closure of the B.Com faculty at Gadagusaini College.
सराज घाटी के गाड़ागुसैणी में कॉलेज के वाणिज्य संकाय बंद होने और अधूरे भवन निर्माण को लेकर प्रदर्
भवन का निर्माण पूरा कर संकाय बहाल करने की मांग
विज्ञापन

एसएफआई ने शिक्षा के अधिकार पर हमले का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एंजेसी

बालीचौकी (मंडी)। गाड़ागुसैणी कॉलेज में वाणिज्य संकाय बंद करने के आदेश और 12 वर्षों से अधूरे पड़े भवन निर्माण के विरोध में मंगलवार को गाड़ागुसैणी में धरना प्रदर्शन किया गया। कॉलेज बचाने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, भाजपा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों छात्र-छात्राएं एक मंच पर नजर आए।
स्थानीय मजदूर नेता महेंद्र राणा ने कहा कि सरकार ने कॉलेज में वाणिज्य संकाय बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि छात्र संख्या कम रही तो भविष्य में कॉलेज को भी बंद किया जा सकता है। इससे क्षेत्र के लोगों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है। हाल में जिला परिषद चुनाव लड़ चुके कांग्रेस युवा नेता तरुण ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में स्वीकृत कॉलेज भवन का निर्माण 12 साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकारें रहीं, लेकिन किसी ने भी भवन निर्माण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संघर्ष करने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

धरने को किसान सभा के जिला परिषद सदस्य रोहित, कॉलेज एसएफआई अध्यक्ष बीना देवी, छात्र जियालाल टिटू, इकब सदस्य लकी और सीपीआई के राज्य अध्यक्ष अनिल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नई शिक्षा नीति के बाद देशभर में कई शिक्षण संस्थानों पर संकट गहराया है और इसी क्रम में गाड़ागुसैणी कॉलेज को बंद करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। लोगों ने एकजुट होकर कॉलेज में शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने, वाणिज्य संकाय को जारी रखने और अधूरे भवन निर्माण को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed