{"_id":"6a4cfe3e9efd0a03d5004f54","slug":"protest-continues-for-the-10th-day-preparations-underway-for-a-fast-unto-death-starting-july-13-mandi-news-c-90-1-mnd1023-203972-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आंदोलन 10वें दिन भी जारी, 13 जुलाई से आमरण अनशन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आंदोलन 10वें दिन भी जारी, 13 जुलाई से आमरण अनशन की तैयारी
विज्ञापन
संधोल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए किया जा रहा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। संधोल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और अन्य सुविधाओं को लेकर चल रहा जन आंदोलन मंगलवार को 10वें दिन भी पूरे जोश और समर्थन के साथ जारी रहा। आंदोलन के 10वें दिन आयुष, साहिल और अखिल क्रमिक अनशन पर बैठे। दिनभर विभिन्न पंचायतों से लोग धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाते रहे।
युवाशक्ति के अध्यक्ष अविनाश भनवाल ने कहा कि सरकार ने अब तक आंदोलन की प्रमुख मांगों को पूरा नहीं किया है। पहले ही सरकार को मांगें पूरी करने के लिए समय दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई सामने नहीं आई है। ऐसे में युवाशक्ति ने आंदोलन के अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी है। बताया कि 13 जुलाई को क्षेत्र के हजारों लोगों की भागीदारी के साथ रैली निकाली जाएगी। इसके बाद आंदोलन को और तेज करते हुए आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय क्षेत्र की जनता की भावनाओं और लगातार मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए लिया गया है।