{"_id":"6820e837d5e757105e0789ce","slug":"protest-against-liquor-shop-in-neri-warned-of-highway-jam-mandi-news-c-90-1-mrt1064-155748-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नेरी में शराब ठेके का विरोध हाईवे जाम की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नेरी में शराब ठेके का विरोध हाईवे जाम की दी चेतावनी
विज्ञापन
नेरी पंचायत में शराब के ठेके कोलेकर विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं। स्त्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के नेरी में खोले गए शराब के ठेके का विरोध शुरू हो गया है। गांव की महिलाओं ने शराब के ठेके के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने चेताया कि अगर शराब का ठेका बंद नहीं किया गया तो हाईवे जाम किया जाएगा।
यह भी आरोप लगाया कि नेरी गांव में शराब का ठेका खोलने के लिए पंचायत से अनुमति नहीं ली गई। शराब के ठेके का हरगिज संचालन नहीं करने दिया जाएगा।
रविवार देर शाम नेरी में महिला मंडल चिमणू और नेरी की महिलाओं ने शराब के ठेके के विरोध में नारेबाजी की। स्थानीय प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई।
महिलाओं के धरने-प्रदर्शन की अगुवाई कर रही नेरी महिला मंडल की प्रधान माया देवी, चिमणू महिला मंडल की प्रधान निशा देवी ने बताया कि 1990 के दशक में भी जब यहां शराब का ठेका खुला था तो मारपीट की बढ़ती वारदातों को लेकर ग्रामीणों ने जबरन उसे बंद करवाया था। पंचायत प्रधान चंद्रमणि ने कहा कि नेरी में खुले शराब के ठेके की अनुमति पंचायत ने नहीं दी है। बावजूद शराब के ठेके का संचालन शुरू कर दिया है।