फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Protest against electricity smart meter, board team returns empty handed

Mandi News: स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में नारेबाजी

Wed, 25 Feb 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Protest against electricity smart meter, board team returns empty handed
भराडपटट में स्मार्ट मीटर का विरोध करती हई महिलाएं। स्रोत जागरूक पाठक
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के गांव भराडपट्ट में मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली बोर्ड की टीम को स्थानीय जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं के प्रदर्शन और नारेबाजी के चलते ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाने आए कर्मचारियों को पीछे हटना पड़ा और उन्हें वहां से बैरंग लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड के निर्देशानुसार कर्मचारी गांव में ट्रांसफार्मर में स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करने के लिए पहुंचे। जैसे ही स्थानीय महिलाओं और अन्य लोगों को इसकी भनक लगी, वे तुरंत लामबंद होकर ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गए और बोर्ड की इस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने मौके पर जमकर नारेबाजी की। लोगों के गुस्से को देखते हुए कर्मचारियों को अपना काम रोकना पड़ा।
विरोध प्रदर्शन कर रही स्थानीय महिलाओं राधा देवी, रीमा देवी, सुमना देवी, जुधी देवी, शिल्पा देवी, सुभद्रा, मीरा देवी, महिला मंडल प्रधान श्रेष्ठ देवी, मीना देवी आदि ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की यह नई प्रणाली ग्रामीणों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के अधिशासी अभियंता पूर्ण चंद ने बताया कि फिलहाल उनके पास मामले की जानकारी नहीं हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने का प्रावधान भी रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed