फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Protecting youth from substance abuse is a collective responsibility: Principal

नशे से युवाओं को बचाना सामूहिक जिम्मेदारी : प्राचार्य

Sat, 17 Oct 2026 04:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
Protecting youth from substance abuse is a collective responsibility: Principal
तल्याहड़ स्कूल में एनआईसीई फॉर्मूले के जरिये विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
मंडी। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति की ओर से तल्याहड़ स्कूल में नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के बढ़ते प्रचलन और उसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

समिति के जिला सचिव गजेंद्र शर्मा ने सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए युवाओं से जंक फूड से दूरी बनाने, संतुलित आहार अपनाने और शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने का आह्वान किया। प्राचार्य मीनाक्षी जोशी ने नशे से युवाओं को बचाने को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। प्रवक्ता हंस राज शर्मा ने नशे से बचने के लिए ‘एनआईसीई’ फार्मूला साझा किया, जिसमें नशे को न कहना, फैसले पर कायम रहना, विषय बदलना और नशीले माहौल से दूर रहना शामिल है। इस दौरान द वाइट ट्रुथ वेब सीरीज का ट्रेलर भी दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed