फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Arman Thakur takes charge as SFI District President

Mandi News: अरमान ठाकुर को मिली एसएफआई जिला अध्यक्ष की कमान

Sat, 17 Oct 2026 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Arman Thakur takes charge as SFI District President
दीपक सचिव निर्वाचित, 23 सदस्यीय नई जिला कमेटी का हुआ गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का 42वां मंडी जिला सम्मेलन में अरमान ठाकुर को जिला अध्यक्ष और दीपक कुमार को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सम्मेलन में मंडी जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए 80 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की समस्याओं तथा संगठन की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने प्रदेश के कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों, मूलभूत सुविधाओं के भारी अभाव, परिवहन समस्याओं और छात्र संघ चुनावों पर लगी रोक को लेकर चिंता जताई। एसएफआई ने संकल्प लिया कि वह शिक्षा के हो रहे निजीकरण और व्यापारीकरण के खिलाफ अपना संघर्ष और अधिक तेज करेगी। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की इन जायज मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से 23 सदस्यीय नई जिला कमेटी का चुनाव किया गया। इसके अलावा 8 सदस्यीय जिला सचिवालय का भी गठन किया जिसमें मोहित और खुशी को उपाध्यक्ष जबकि महेंद्र सिंह और सोनिया को सह-सचिव चुना गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed