{"_id":"6891d755ca4a6d79680a360a","slug":"proposal-sent-for-environmental-approval-rahul-mandi-news-c-90-1-mrt1064-164877-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण स्वीकृति के लिए भेजा प्रस्ताव : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण स्वीकृति के लिए भेजा प्रस्ताव : राहुल
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। थाना प्लौन पावर प्रोजेक्ट के प्रथम चरण का कार्य पूरा करने के बाद अब दूसरे चरण के कार्य को पूरा करने की प्रक्रिया जारी है।
परियोजना के डिप्टी मैनेजर राहुल शर्मा ने बताया कि परियोजना के लिए पर्यावरण स्वीकृति प्रदान करने का प्रस्ताव को पर्यावरण मूल्यांकन समिति, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से हाल में आयोजित 32वीं बैठक में अनुशंसित किया गया है।
मंत्रालय से अब स्वीकृति पत्र की प्रतीक्षा की जा रही है। थाना प्लौन जल विद्युत परियोजना के लिए 406.79 हेक्टेयर वन भूमि के विचलन के लिए सैद्धांतिक चरण-एक की स्वीकृति मंत्रालय ने 11 जनवरी 2024 को प्रदान की थी। उन्होंने बताया कि अब क्षतिपूरक वनीकरण योजना एवं वृक्षों की लागत को लेकर कुल 164.44 करोड़ की धनराशि जमा करानी शेष है। जैसे ही उक्त राशि जमा कर दी जाएगी, शर्तों के अनुपालन की रिपोर्ट पर्यावरण मंत्रालय को प्रस्तुत की जाएगी, ताकि परियोजना के लिए अंतिम चरण-दो को वन स्वीकृति प्राप्त की जा सके। संवाद