फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Promote de-addiction helpline numbers and mobile apps: Rohit

नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबरों और मोबाइल एप का करें प्रचार : रोहित

Wed, 21 May 2025 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Promote de-addiction helpline numbers and mobile apps: Rohit
मंडी। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबरों और ड्रग फ्री हिमाचल मोबाइल एप की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 1800-11-0031, 1933 और 14446 नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से आमजन नशे की रोकथाम, परामर्श और उपचार से संबंधित सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त मंगलवार को मंडी नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के तहत बीते 30 अप्रैल को आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक के निर्णयों की अनुपालना के लिए बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ‘ड्रग फ्री हिमाचल’ मोबाइल एप के माध्यम से नागरिक गोपनीय रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी, भंडारण, सेवन और बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस को दे सकते हैं। बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक, जिला कल्याण अधिकारी समीर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा आदि अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed