{"_id":"68d43a6b9e6b52e2980f05dc","slug":"proficiency-test-in-109-schools-in-mandi-district-today-mandi-news-c-90-1-mnd1001-170834-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी जिला में 109 स्कूलों में आज प्रवीणता टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी जिला में 109 स्कूलों में आज प्रवीणता टेस्ट
Thu, 25 Sep 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
मंडी। मंडी जिले में स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित सभी 109 स्कूलों में आज प्रवीणता टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। यह टेस्ट ओएमआर शीट पर होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में किया जाएगा। टेस्ट को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में ही बूथ कैंप आयोजित किए जाएंगे। बूथ कैंप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर विद्यार्थियों को स्टेम शिक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 700 और जिला मंडी के 109 स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को भविष्य में तकनीकी क्षेत्रों में सफलता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, रोबोटिक एआर टेक्नोलॉजी आदि सिखाए जाएंगे। इस पायलट प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के मकसद से समग्र शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में दो चरणों में चयनित स्कूलों में तैनात विज्ञान व गणित शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जा चुका है।
25 सितंबर को होने वाले प्रवीणता टेस्ट में चयनित 109 स्कूलों में छठी से दसवीं कक्षा तक के सभी और 11वीं और 12वीं कक्षा के मेडिकल व नॉन मेडिकल विषय के सभी विद्यार्थी भाग लेंगे। शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा मीना कुमारी, जिला समन्वयक विजय शर्मा ने बताया कि शिक्षा में नवाचार और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना स्टेम एजुकेशन का लक्ष्य है।