{"_id":"672fb01ab2448a881e0bcb64","slug":"procurement-of-resources-halted-due-to-lack-of-budget-mandi-news-c-90-1-mnd1001-139814-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बजट के अभाव में रुकी संसाधनों की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बजट के अभाव में रुकी संसाधनों की खरीद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य संसाधनों की खरीद नहीं हो पा रही है। चिकित्सीय उपकरणों समेत स्वास्थ्य कर्मियों के लिए फर्नीचर तक खरीदने के लिए बजट नहीं है। रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को भी धरातल में उतारने के लिए बजट बाधा बन रहा है।
दस लाख से अधिक का बजट रोगी कल्याण समिति में खर्च करने का निर्णय फरवरी में हुआ था। मरीजों के लिए आपात दवाओं को भी खरीदने के लिए अस्पताल प्रशासन बजट का हवाला देकर अपने हाथ पीछे खींच चुका है। दो सप्ताह से खराब बायो कैमिस्ट्री मशीन को भी ठीक करवाने के लिए कर्मचारियों और अस्पताल प्रशासन के बीच बजट को लेकर तनातनी शुरू हुई है।
मशीन ठीक न होने के कारण टेस्ट के लिए पहुंच रहे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मरीजों को मंडी और नेरचौक स्थित अस्पतालों में तत्काल पहुंचाने के लिए विधायक और सांसद की ओर से दो एंबुलेंस भेंट कर रखी हैं लेकिन चालक के अभाव के दोनों एंबुलेंस शोपीस बनी हुई हैं। एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में मरीजों के हित में लिए गए निर्णयों को धरातल में उतारने के लिए बजट का प्रावधान स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है।