फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Problems not solved due to vacancy of Assistant Engineer post

Mandi News: सहायक अभियंता का पद रिक्त होने से सुलझ नहीं समस्याएं

Sun, 30 Mar 2025 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Problems not solved due to vacancy of Assistant Engineer post
जलशक्ति विभाग मंडल कार्यालय जोगिंद्रनगर में स्थायी सहायक अभियंता का पद खाली होने के बाद सुनसान - फोटो : mathura
जोगिंद्रनगर (चौंतड़ा)। जल शक्ति विभाग जोगिंद्रनगर में पिछले सात माह से सहायक अभियंता का पद रिक्त चल रहा है। इस पद पर स्थायी अधिकारी की तैनाती को लेकर सरकार उदासीन बनी हुई है। पेयजल समस्याओं का समय पर समाधान न होने पर उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष है। समस्याओं के समाधान को लेकर जब लोग विभागीय कार्यालय पहुंचते हैं तो उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कार्यालय में सहायक अभियंता की खाली कुर्सी देखकर वह मायूस लौट आते हैं।
विज्ञापन

सहायक अभियंता का स्थानांतरण होने के बाद यहां प्रतिनियुक्ति पर विभाग के अन्य कार्यालय से एक अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, लेकिन व्यस्तता के चलते वह भी माह के कुछ चुनिंदा दिनों में कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग उपमंडल जोगिंद्रनगर के अधीन करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को स्वच्छ पानी की आपूर्ति के अलावा सिंचाई योजनाओं को भी क्रियान्वित करने का जिम्मा विभाग ने उपमंडलीय कार्यालय को दिया है। पद खाली होने से व्यवस्थित संचालन को लेकर भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। उधर, अधिशासी अभियंता प्यारे लाल ने बताया कि जोगिंद्रनगर में सहायक अभियंता का पद रिक्त होने से एक अन्य अधिकारी को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया है। कार्यालय में तैनात अन्य अधिकारी अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन कर रहे हैं। स्थायी अधिकारी की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारी से पत्राचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed