{"_id":"691cb413d737a63f760757d3","slug":"problems-due-to-lack-of-roadside-drains-and-footpaths-mandi-news-c-90-1-ssml1025-176580-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सड़क किनारे नालियां, फुटपाथ न होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सड़क किनारे नालियां, फुटपाथ न होने से परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल की महादेव से धनोटू सड़क के साथ फुटपाथ और नालियां न होने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी रही है। सड़क के साथ गंदगी बहाई जा रही है। इस स्थान पर पानी की निकासी नालियां और फुटपाथ निर्माण जरूरी है।
इस बारे में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शशिकांत ने कहा कि लोगों को सड़क किनारे पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। शिव मंदिर के धार्मिक महत्व के कारण इस दायरे में वाहनों की भी भारी आवाजाही रहती है।
इसके चलते जान जोखिम में डाल कर लोग आवाजाही करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी गुरदास, मनोज कुमार, हिम्मत राम, नरपत, कांशी राम, यशपाल, महेंद्र ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस स़डक की मरम्मत करवाकर फुटपाथ बनाने की मांग की है। इस बारे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नीलमणि ने बताया कि मामला ध्यान में है। शीघ्र ही फुटपाथ और नालियों का निर्माण करवाया जाएगा। संवाद