फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Probe initiated into allegations of land grabbing beyond the purchased area.

Mandi News: खरीद से अधिक जमीन हड़पने के आरोप की जांच शुरू

Thu, 02 Jul 2026 01:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Probe initiated into allegations of land grabbing beyond the purchased area.
बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल बालीचौकी में व्यक्ति पर खरीद से अधिक भूमि पर कब्जा करने के आरोप की जांच शुरू हो गई है। शिकायतकर्ता जीतराम ने 19 जनवरी 2026 को एसडीएम बालीचौकी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि संबंधित व्यक्ति ने खरीदी गई भूमि से अधिक क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने अपनी भूमि की निशानदेही कराने और कथित अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर मंगलवार को राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की निशानदेही की। इस दौरान पटवारी, कानूनगो, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारी तथा दोनों पक्ष भी मौजूद रहे। निशानदेही के दौरान मौके पर राजस्व अभिलेखों और सीमाओं का मिलान किया गया। उधर, तहसीलदार बालीचौकी निधि सकलानी ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार जांच शुरू कर दी गई है। अब रिपोर्ट तैयार की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed