फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Private buses not running on designated routes; commuters facing difficulties.

Mandi News: निर्धारित रूट पर नहीं चल रही निजी बस, लोग मुश्किल में

Fri, 03 Jul 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Private buses not running on designated routes; commuters facing difficulties.
ग्रामीणों ने आरटीओ कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑपरेटर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी : आरटीओ

संवाद न्यूज एजेंसी

बलद्वाड़ा (मंडी)। हमीरपुर से करसोग रूट पर चलने वाली शर्मा सर्विस बस सेवा नियमित रूप से अपने निर्धारित मार्ग पर नहीं चल रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह बस सुबह के समय लगभग 8:40 बजे पटड़ीघाट से तय समय पर गुजरती है लेकिन दोपहर 2:45 बजे वापसी के समय यह कई बार इस मार्ग से नहीं आती। बुधवार को भी रूप लाल, दामोदर दास, सुनीता, लेखराज, चंद्र सिंह, मूलराज और डिश शर्मा सहित कई यात्री कलखर चौक पर लगभग आधे घंटे तक बस का इंतजार करते रहे। जब बस कलखर पहुंची तो चालक और परिचालक ने उसे निर्धारित मार्ग पर ले जाने के बजाय दूसरे रूट की ओर मोड़ दिया। पिछले करीब एक सप्ताह से यही स्थिति बनी हुई है। दोपहर की बस सेवा बाधित होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला परिषद सदस्य सुष्मिता शर्मा ने बताया कि इस बस सेवा की मनमानी को लेकर कई बार संबंधित विभाग को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बस को निर्धारित रूट पर नियमित नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर आरटीओ कार्यालय मंडी का घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन

आरटीओ मंडी नवीन कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन और यात्रियों से बदसलूकी की शिकायत की पूरी जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑपरेटर के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और बस को निर्धारित रूट पर ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed