फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Primary Health Center launched in Wah Ki Dhar

वाह की धार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ

Sun, 13 Mar 2022 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
Primary Health Center launched in Wah Ki Dhar
सुंदरनगर (मंडी)। विधायक राकेश जंवाल ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाह की धार का शुभारंभ किया। राकेश जंवाल ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 5 पंचायतों चुरढ़, बरतो, टिहरी, समौण और हल्यातर के लगभग 10 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

हंस फाउंडेशन की ओर से भेंट की गई 4 मोबाइल हेल्थ वैन ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही हैं। इसमें डॉक्टरों की एक टीम होगी जो पंचायतों में जाकर आम जनता के विभिन्न प्रकार के 40 टेस्ट और निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन

कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। स्वास्थ्य केंद्र न होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए मीलों दूर सुंदरनगर या डैहर जाना पड़ता था। बीएमओ रोहांडा डॉ. अविनाश पंवर ने मुख्य अतिथि और अन्य गण्यमान्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं हिम केयर और आयुष्मान भारत के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने भी स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कर्म चंद चोपड़ा, ग्राम पंचायत टीहरी के प्रधान सुखराम, उपप्रधान कांशीराम, पूर्व बीडीसी चेयरमैन सोहन लाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed