फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Priests arrived from Kolkata to worship Goddess Durga.

Mandi News: मां दुर्गा की पूजा के लिए कोलकाता से पहुंचे पुजारी

Thu, 25 Sep 2025 03:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:47 PM IST
सार

सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 28 सितंबर से 3 अक्तूबर तक भव्य दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। कोलकाता से आए पुजारी पूजा करवा रहे हैं और विशाल पुतलों का दहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन
Priests arrived from Kolkata to worship Goddess Durga.

विस्तार

सुंदरनगर (मंडी)। नवरात्र के दौरान जवाहर पार्क के मेला मैदान में भव्य दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मां शक्ति जन कल्याण समिति सुंदरनगर के प्रधान अमित शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर से 3 अक्तूबर तक यह उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस उत्सव में कोलकाता से विशेष रूप से आए पुजारी मां दुर्गा की आराधना करने के लिए पहुंच चुके हैं। सहारनपुर से आए कारीगर रावण कुंभकर्ण और मेघनाद के चालीस फीट ऊंचे पुतले को अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात्रि कालीन संध्या में सुंदरनगर के सभी स्कूल और अकादमियों के बच्चे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। दशहरे के दिन शाम 4:00 से लेकर रात 8:00 बजे तक भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। 3 अक्तूबर को दोपहर 3:00 बजे मां दुर्गा की मूर्ति का सुंदरनगर के बीबीएमबी जलाशय में विसर्जन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed