फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Prices fall due to the knock of tomatoes from outside states, Balh producers upset

बाहरी राज्यों के टमाटर की दस्तक से गिरे दाम, बल्ह के उत्पादक परेशान

Sat, 03 Jul 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Prices fall due to the knock of tomatoes from outside states, Balh producers upset
मंडी/नेरचौक। बाहरी राज्यों के टमाटर की सब्जी मंडियों में दस्तक देने से मंडी जिले की बल्ह घाटी के टमाटर के दाम कम हो गए हैं। अब 100 रुपये प्रति क्रेट दाम गिर गए है। इससे हजारों उत्पादकों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन

राहत भरी खबर यह है कि देसी खीरे की मार्केट में डिमांड और रेट दोनों में उछाल है। शनिवार को 200 रुपये प्रति क्रेट की दर से व्यापारियों ने टमाटर खरीदा। जम्मू-कश्मीर के लोकल टमाटर ने भी मंडियों में दस्तक दे दी है। ऐसे में कीमतें और टूटने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय सब्जी मंडियों में टमाटर 12 से 18 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बल्ह घाटी में करीब एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र में टमाटर की खेती होती है। यहां हर साल टमाटर के 70 से 80 लाख क्रेट निकलते हैं। राजगढ़, स्टोह, कैहड़, ख्यूरी, चुवाड़ी, खांदला, कुम्मी, कठियाल, छातडू, नलसर, डिनक, ढाबण, कनैड़, स्योहली, साई, जरल, दियारगी, नागचला, चंडयाल, सिंहन, सकरोहा आदि क्षेत्रों में टमाटर की बंपर पैदावार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
खीरे का थोक भाव पहुंचा 18 से 28 रुपये प्रति किलो
बल्ह घाटी में टमाटर के अलावा खीरे की फसल भी लहलहा रही है। सब्जी मंडियों में खीरे के दाम 18 से 28 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं। व्यापारी किसानों के खेतों में पहुंच कर खीरा हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।

....
दो तीन दिन में टमाटर के रेट में गिरावट आई है। जम्मू-कश्मीर का टमाटर मंडियों में दस्तक दे रहा है। दिल्ली मंडी में बंगलुरू और सहारनपुर का टमाटर पहुंचना शुरू हो गया है। बाहरी राज्यों के टमाटर की बंपर सप्लाई से लोकल टमाटर की मांग कम हुई है। इससे रेट और गिरेंगे। खीरे के अच्छे भाव मिल रहे हैं।
-डिंपल सैणी सब्जी मंडी मार्केट अध्यक्ष नेरचौक
...
-गिरावट जारी--
15 जून 350 रुपये क्रेट
30 जून 300 रुपये क्रेट
03 जुलाई 200 रुपये क्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed