फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pressure horns of 50 vehicles checked at Nagchala Chowk, 10 challans issued

Mandi News: नागचला चौक में 50 वाहनों के प्रेशर हॉर्न जांचे, 10 चालान

Tue, 30 Sep 2025 10:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Pressure horns of 50 vehicles checked at Nagchala Chowk, 10 challans issued
नागचला में बसों के प्रेशर हॉर्न को लेकर जांच करते हुए विभागीय टीम। स्त्रोत: विभाग
मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पुलिस विभाग के सहयोग से नागचला चौक में मंगलवार को वाहन निगरानी शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान लगभग 50 निजी बसों और ट्रकों की जांच की। प्रेशर हॉर्न और ऊंची ध्वनि में बजाए जा रहे संगीत के उपयोग को लेकर जांच की गई। शिविर में नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग ने 10 वाहनों का चालान किए और बसों से ऊंची ध्वनि वाले संगीत के स्पीकर हटवाए। बस संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित गति सीमा में सुरक्षित ढंग से वाहन चलाएं और प्रेशर हॉर्न एवं ऊंचे संगीत का प्रयोग न करें।


उधर, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मंडी के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाएंगे ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed