{"_id":"6803f4331d367c714b036987","slug":"presidents-rule-should-be-imposed-in-bengal-lekhraj-mandi-news-c-90-1-ssml1024-153685-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन : लेखराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन : लेखराज
विज्ञापन
विकास खंड धनोटू का प्रधान संघ एसडीएम सुंदरनगर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजते हुए। संवाद
मंडी। विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को वक्फ बोर्ड कानून के विरोध में बंगाल को हिंसा में धकेलने और हिंदुओं को प्रताड़ित करने को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त मंडी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री लेखराज राणा ने कहा कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण बंगाल को जिस प्रकार हिंसा की आग में जलाया जा रहा है, हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, यह असहनीय है। बंगाल सरकार हिंदुओं को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस माैके पर प्रांत सेवा सह प्रमुख घनश्याम, धर्म प्रसार सह प्रमुख शक्ति चंद, बजरंग दल सह संयोजक चंदन ठाकुर, जिला मंत्री अतुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर, जिला प्रचार प्रमुख अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
....
सुंदरनगर से विहिप ने भेजा ज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। विश्व हिंदू परिषद के जिला सुंदरनगर अध्यक्ष रोहतास वर्मा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल की आड़ में हिंदुओं के साथ हो रही भीषण हिंसा और अत्याचार का विरोध जताया। इस अवसर पर सुंदरनगर एसडीएम अमर नेगी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
इसमें विश्व हिंदू परिषद ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति राज स्थापित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित प्रांत उपाध्यक्ष रमेश परमार ने बयान में कहा कि बंगाल में हिंदुओं की दुर्दशा को विश्व हिंदू परिषद ने गंभीरता से लिया है। यदि केंद्र सरकार स्थिति को सामान्य बनाने और हिंदुओं के पलायन पर रोक नहीं लगाती तो परिषद समस्त हिंदू समाज को साथ लेकर सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगी। इस अवसर पर विभाग मंत्री कृष्ण चंद वर्मा, मातृशक्ति संयोजिका कांता शर्मा, जिला मंत्री महेंद्र राणा, नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, बजरंग दल संयोजक रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद