{"_id":"6a16ebe04bf4118a54082542","slug":"preparations-for-counting-of-votes-completed-20-tables-set-up-mandi-news-c-90-1-mnd1023-198280-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मतगणना के लिए तैयारी पूरी, 20 टेबल लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मतगणना के लिए तैयारी पूरी, 20 टेबल लगाए
विज्ञापन
धर्मपुर में कर्मचारियों और अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। विकास खंड धर्मपुर में पंचायत चुनावों की मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति की मतगणना 31 मई को होगी। प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। बीडीओ धर्मपुर बालम राम के अनुसार मतगणना हाल में 20 टेबल लगाए गए हैं, जहां चरणबद्ध तरीके से गिनती होगी। सभी कर्मियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा, केवल अधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश मिलेगा। साथ ही सीसीटीवी निगरानी और आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।