फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pregnant wife faints after seeing dead body of soldier husband

Mandi News: सैनिक पति की पार्थिव देह देख बेसुध हुई गर्भवती पत्नी

Mon, 17 Feb 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pregnant wife faints after seeing dead body of soldier husband
बल्ह क्ष्रेत्र की हल्यातर ग्राम पंचायत के जवान बंसत सिंह के पा​र्थिव देह का सलामी देते सैनिक।
रिवालसर (मंडी)। देहरादून में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हुए निधन के बाद हल्यातर पंचायत के 26 वर्षीय जवान बसंत सिंह को सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह सोमवार सुबह पैतृक गांव बुरहाली पहुंची तो चारों तरफ चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

पूरा गांव भारत माता की जय और सैनिक बसंत सिंह अमर रहे, के नारों से गूंज उठा। पार्थिव देह आंगन में पहुंची तो डेढ़ साल के बेटे शौर्य के साथ गर्भवती पत्नी मधु बेसुध हो गई। पिता नंद लाल और माता तारा देवी भी बुढ़ापे से पहले बेटे का साथ छूटने पर बेसुध हो गए। गांव के समीप बने श्मशानघाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

चचेरे भाई ने जवान की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, विधायक इंद्र सिंह गांधी, तहसीलदार रिवालसर संजीव प्रभाकर, थाना प्रभारी बल्ह संजय कुमार, पंचायत उप प्रधान जगत पाल सहित कई प्रशासनिक और सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में हुए थे भर्ती
जवान बसंत सिंह 2020 में सेना में भर्ती हुए थे। 26 जनवरी को वह आखिरी बार घर पहुंचे थे। उनकी पत्नी मधु भी गर्भवती हैं। परिवार के लोगों के अनुसार दूसरे बच्चे के जन्म पर उन्होंने कार्यक्रम की सोची थी। पंचायत के उपप्रधान जगत पाल ने बताया कि बीते शनिवार देर रात 11 बजे के करीब उन्हें सेना ने मौत होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed