फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Praise of Gugga Jahar Peer started, groups reaching door to door

Mandi News: गुग्गा जाहर पीर का गुणगान शुरू, घर-घर पहुंच रहीं टोलियां

Tue, 20 Aug 2024 05:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 20 Aug 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Praise of Gugga Jahar Peer started, groups reaching door to door
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र में रक्षाबंधन के बाद देवता गुग्गा जाहर पीर की महिमा का गुणगान शुरू हो गया है। राजस्थान में जन्मे गुग्गा जाहर पीर गुरु गोरखनाथ महाराज के परम भक्तों में से एक माने जाते हैं। इनकी महिमा का गुणगान करने के लिए टोलियां घर-घर में पहुंच रही हैं। इस दौरान गुग्गा जी की छड़ और छत घर-घर जाकर सुरक्षा की कार दे रहे हैं। लोग भी देवता का पूरी आस्था के साथ स्वागत कर रहे हैं। वहीं, श्रद्धानुसार दान दक्षिणा दी जा रही है। देवता को सांपों का राजा भी माना जाता है और इस दौरान लोग उनसे सांपों से बचाव की भी दुआएं मांग रहे हैं। अपर बरोट में बनी मंडली कमेटी के अनुयायियों प्रमुख जगदीश चंद, प्रेम सिंह, भाग सिंह, ज्ञान चंद, जग्गा, लेख राम, लक्की तथा ईश्वर दास ने बताया कि 25 वर्षों से इसी प्रकार मंडली के रूप में घर-घर जाकर गुग्गा जाहर पीर की गाथा गाते हैं। वहीं, प्लासी की गुग्गा मंडली के प्रमुख नरोतम राम ने कहा कि उनकी मंडली कई सदियों से चली आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed