{"_id":"54aefc6938fde1be12319f1f0d3f4f3d","slug":"power-cut-creat-problams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीचौकी के खलवाहन में लग रहे बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीचौकी के खलवाहन में लग रहे बिजली कट
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, बालीचौकी
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराज क्षेत्र की दूरदराज पंचायतों में अघोषित बिजली के कट लगने से ग्रामीणों को सर्दियों को मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कामगार संगठन के अध्यक्ष संत राम, ग्राम पंचायत खलवाहन के प्रधान भूमे राम और थाटा के प्रधान गुलजारी लाल के अनुसार ग्राम पंचायत खलवाहन, थाटा, खणी और अन्य स्थानों में बिजली के बार-बार कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, ऐसे में बिना बिजली के बच्चे पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। सर्दियों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से आग्रह किया है कि गांव में बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए हमेशा सतर्क रहे।
विज्ञापन
जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत खणी के नरायवान नामक स्थान पर सड़क के निर्माण के कारण बिना अनुमति लिए ब्लास्टिंग हो रही है। जिससे बिजली के बार-बार कट लग रहे हैं। इस संबंध मेें जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन