{"_id":"6a3ec17c6556562b0f0c6af6","slug":"pos-machine-server-down-rations-being-distributed-at-depots-using-the-qr-code-system-mandi-news-c-90-1-ssml1025-202412-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीओएस मशीन का सर्वर ठप, डिपुओं में क्यूआर कोड प्रणाली से मिल रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीओएस मशीन का सर्वर ठप, डिपुओं में क्यूआर कोड प्रणाली से मिल रहा राशन
विज्ञापन
मंडी। खाद्य आपूर्ति निगम के राशन डिपुओं में पीओएस मशीनों का सर्वर पिछले छह दिनों से ठप पड़ा है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को पुरानी क्यूआर कोड प्रणाली के माध्यम से राशन वितरित किया जा रहा है। नई व्यवस्था में ओटीपी आधारित प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं के मोबाइल पर कोड आने के बाद राशन दिया जाता है, लेकिन सर्वर बंद होने से यह प्रक्रिया प्रभावित हो गई है।
फिलहाल उपभोक्ता मशीन पर अंगूठा लगाकर पुरानी व्यवस्था के तहत आसानी से राशन प्राप्त कर रहे हैं। जिला भर के लगभग 850 राशन कार्ड धारकों को इसी प्रणाली से राशन वितरण किया जा रहा है।
मंडी शहर के डिपोधारक हरीश कुमार, संजीव, नवीन और टेक चंद सहित अन्य संचालकों ने बताया कि सर्वर में खराबी के कारण विभागीय निर्देशों के अनुसार पुरानी प्रणाली को अस्थायी रूप से लागू किया गया है।
विज्ञापन
जिला खाद्य आपूर्ति निगम के खाद्य निरीक्षक बिजेंद्र पठानिया ने बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी आने से समस्या उत्पन्न हुई है। इसे शिमला स्तर पर जल्द ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। तब तक सभी डिपो में क्यूआर कोड आधारित पुरानी व्यवस्था से ही राशन वितरण जारी रहेगा।