{"_id":"66fe88613bbfdc0752087372","slug":"pooja-thali-also-becomes-expensive-during-navratri-mandi-news-c-90-1-ssml1045-137108-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नवरात्र में पूजा की थाली भी हुई महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नवरात्र में पूजा की थाली भी हुई महंगी
Fri, 04 Oct 2024 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में सजावटी फूल मालाओं, माता की चुनरी और शृंगार वस्त्रों के बढ़े दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नवरात्र में मां के मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे भक्तों की पूजा की थाली भी इस बार महंगी हो गई है। मंदिरों की सजावट के लिए फूल मालाओं, माता की चुनरी यहां तक कि शृंगार के लिए वस्त्रों के भी दाम बढ़े हैं।
पूजा-अर्चना में इस्तेमाल में लाई जाने वाली ज्योति, धूप, डोरी और मंदिरों में स्थापित होने वाली मूर्तियों के दामों में भी वृद्धि हुई है। माता की चुनरी के दाम करीब 20 प्रतिशत बढ़े हैं। 100 रुपये की मिलने वाली चुनरी बाजार में 120 रुपये तक मिल रही है। इसी प्रकार हार, मालाओं के दाम भी 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। वहीं, बनावटी हार भी 20 रुपये तक प्रति माला महंगे हुए हैं। मनियारी विक्रेता सचिन, अनु शर्मा, राजेश ने बताया कि पूजा अर्चना में इस्तेमाल में लाए जाने वाली सामग्री के दामों में आंशिक बढ़ोतरी हुई है।
इसके अलावा पूजा-अर्चना और उपवास में भक्तों की ओर से इस्तेमाल में लाई जाने वाले ड्राई फ्रूट के दामों में भी करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। काजू के दाम 100 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। श्राद्ध के दौरान 800 रुपये प्रति किलो बिक रहा काजू अब नवरात्र में 900 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। बादाम के दाम भी 50 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। नारियल के दाम 50 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। करियाना विक्रेता अनूप कुमार, संदीप, अनु ने बताया कि ड्राई फ्रूट के दामों में उछाल आया है। बावजूद इसके ग्राहकों को पुरानी दरों में उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी है।