{"_id":"6a50e039b2971bc09a040d8c","slug":"politics-erupts-over-congress-seva-dal-meeting-on-college-campus-bjp-demands-an-explanation-mandi-news-c-90-1-mnd1011-204365-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कॉलेज परिसर में कांग्रेस सेवा दल की बैठक पर सियासत, भाजपा ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कॉलेज परिसर में कांग्रेस सेवा दल की बैठक पर सियासत, भाजपा ने मांगा जवाब
विज्ञापन
रजत ठाकुर बोले- शिक्षण संस्थानों का राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं होना चाहिए इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। स्थानीय कॉलेज परिसर में कांग्रेस सेवा दल की बैठक आयोजित होने के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने कॉलेज परिसर में राजनीतिक बैठक आयोजित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि बैठक किसकी अनुमति से आयोजित की गई और इसके लिए किन नियमों का पालन किया गया।
रजत ठाकुर ने कहा कि शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए होते हैं। ऐसे में किसी राजनीतिक संगठन की बैठक कॉलेज परिसर में होना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यदि कॉलेज प्रशासन की ओर से अनुमति दी गई है तो इसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए और स्पष्ट किया जाना चाहिए कि यह अनुमति किस आधार पर दी गई। भाजपा नेता ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
वहीं, कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश धलारिया ने स्पष्ट किया कि संबंधित भवन निर्माणाधीन है और वह कॉलेज प्रशासन के अधीन नहीं आता है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई अनुमति जारी नहीं की गई है।