{"_id":"5f3abebc8ebc3eabeb6b2e30","slug":"political-civic-amenities-mandi-news-sml3419929200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा ही हवा चले तो गांवों में बिजली बंद... की शिकायत पर मंत्री ने अफसरों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा ही हवा चले तो गांवों में बिजली बंद... की शिकायत पर मंत्री ने अफसरों पर उठाए सवाल
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी के विपाशा सदन में सोमवार को जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में बिजली, पानी और सड़कों से जुड़े मुद्दे गूंजे। बैठक की अध्यक्षता जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान जरा सी हवा चले तो गांवों में बिजली बंद की शिकायत भी मंत्री तक पहुंची। इससे नाराज मंत्री ने बैठक में ही बिजली बोर्ड के अधिकारियों पर सवाल उठाए। अफसरों से पूछा कि आखिर क्यों शहरों और गांवों की बिजली आपूर्ति में भेद दिखाई दे रहा है? उन्होंने बिजली आपूर्ति को सुधारने के आदेश दिए। उन्होंने कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। संबंधित कंपनी प्रबंधन को युद्धस्तर पर काम करने को कहा। बैठक में सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक विनोद कुमार, हीरा लाल, इंद्र सिंह गांधी, जवाहर ठाकुर और प्रकाश राणा ने विकास कार्यों को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए।
सुंदरनगर-बग्गी नहर पर बनाएं सिंचाई की परियोजनाएं
सिंचाई की समस्या को देखते हुए जलशक्ति मंत्री ने सुंदरनगर और बग्गी के अधिशासी अभियंताओं को सुंदरनगर-बग्गी से होकर गुजर रही नहर से दोनों किनारों के क्षेत्रों के लिए सिंचाई की परियोजनाएं बनाने के निर्देश दिए। कहा कि इस कार्य को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत करें और दोनों ओर अधिक से अधिक क्षेत्र को इसमें सम्मिलित करने का प्रयास करें।
कागज काले करने से नहीं चलेगा काम
बैठक में लापरवाह अफसरों को कड़ी फटकार लगी। सभी अधिकारियों को फील्ड में जाकर अपनी परियोजनाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि ऑफिसों में बैठकर कागज काले करने से काम नहीं चलेगा। अधिकारी ऑफिस की कुर्सी छोड़ कर ग्रामीण क्षेत्रों में जाएं और धरातल पर काम को देखें। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन करें। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता के कामों को समयबद्ध पूरा करें।
विज्ञापन
मंडी में सात ब्लॉकों में शुरू होगी एचपी शिवा योजना
एचपी शिवा परियोजना के तहत बीज से बाजार तक संकल्पना के आधार पर बागवानी विकास किया जाएगा तथा लगभग 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में उच्च घनत्व वाले नए बगीचों की स्थापना की जाएगी। इससे प्रदेश के निचले क्षेत्रों के लगभग 50 हजार बागवान परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि एचपी शिवा परियोजना के प्रथम चरण में मंडी जिले के 7 ब्लॉक लिए गए हैं। इनमें मंडी सदर, सुंदरनगर, नाचन, बल्ह, चौंतड़ा, सरकाघाट और धर्मपुर ब्लॉक शामिल हैं।
पर्यटन को लगेंगे पंख
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एशियन विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से राज्य में पर्यटन विकास के लिए 1892 करोड़ रुपये की परियोजना लागू की है। इसके तहत मंडी जिले में भी पर्यटन क्षेत्र को निखारने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना के तहत रिवालसर क्षेत्र को शामिल किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को जिला के अन्य सभी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को भी इस योजना में शामिल करने के निर्देश दिए।