फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   polio detected in a two year child in karsog

2 साल के बच्चे में पोलियो के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग में मंचा हड़कंप

Sat, 04 Nov 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग/पांगण (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग/पांगण (मंडी) Updated Sat, 04 Nov 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
polio detected in a two year child in karsog

क्षेत्र की पंचायत मशोग के खमारला में एक दो साल के बच्चे में पोलिया के लक्ष्ण(एक्यूट फ्लैसीड पैरालिसिस एएफपी) पाया गया है। यह मामला आईजीएमसी शिमला में ट्रेस हुआ है। सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को दी गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही शुक्रवार को करसोग स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमें गांव में जांच के लिए जुट गई हैं। बच्चे में पोलियों के लक्षण न हो इसके लिए विभाग ने टेस्ट के लिए बच्चे के मल के नमूने लेकर पोलियो टेस्ट लैब कसौली में भी भेजे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, करसोग स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध गांव के आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले करीब एक दर्जन गांवों में 0 से पांच साल तक के बच्चों को दोबारा से एहतियात के तौर पर विभाग की पांच टीमें पोलियो की दवाई पिलाने में भी जुट गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पंचायत कलाशन की प्रधान पार्वती व बार्ड सदस्य बिमला ने बताया कि इस तरह का एक और मामला इस गांव में है, जिसका इलाज पीजीआई से चल रहा है। 

विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल 

polio detected in a two year child in karsog

देशभर में पोलियो के खात्मे के लिए सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं, ताकि कोई भी बच्चा इस बीमारी की चपेट में न आ सके। वहीं इसके लिए बहुत बड़ा अभियान सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है।

देश के हर कोने में रहने वाले 0 से पांच वर्ष तक के हर बच्चे को ढूंढ-ढूंढकर पोलियो की दवाई पिलाई जाती है। लेकिन इस प्रकार का मामला सामने आने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, इस मामले के सामने आने से विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। 


मामले में क्या कहते हैं अधिकारी 
इस बारे में डीआईओ अनुराधा शर्मा ने बताया कि पोलियो सर्विलेंस टीम उपरोक्त गांव में जाकर मामले की पूरी जांच में लग चुकी है। वहीं, इस गांव के आसपास सभी गांवों में पोलियो की खुराक भी पिलाई जा रही है। पोलियों की पुष्टि के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि बच्चे में पोलियो है या नहीं। वहीं, इस बारे में सीएमओ मंडी डा. देशराज शर्मा ने बतबाया कि इस प्रकार के रेयर केस होते हैं। करसोग में एक दो साल के बच्चे में कुछ लक्षण पाए गए हैं। विभाग ने इसके सैंपल लैब में भेज दिए हैं। मामले की पूरी तरह से जांच की जाएगी कि आखिर इस प्रकार का मामला कैसे सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed