{"_id":"66154318b279f25f2e0ff61f","slug":"policeman-crushed-when-signaled-to-stop-hashish-recovered-from-accuseds-car-mandi-news-c-90-1-ssml1025-123769-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भव्य जलेब के साथ धर्मपुर का नलवाड़ और देवता मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भव्य जलेब के साथ धर्मपुर का नलवाड़ और देवता मेला संपन्न
Wed, 10 Apr 2024 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में नलवाड़ एवं देवता मेले में भाग लेते देवी देवता संवाद
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में छह दिवसीय देवता एवं नलवाड़ मेला मंगलवार को देवी-देवताओं की भव्य जलेब के साथ संपन्न हो गया। मेले का समापन अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने किया। इससे पूर्व उन्होंने शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर पगड़ी रस्म में भाग लिया। उन्होंने 22 देवताओं को नजराना भी भेंट किया।
इसके बाद अतिरिक्त उपायुक्त ने बाबा कमलाहिया, शीतला माता, सकरैणी माता और अन्य देवी देवताओं की अगुवाई में शहर से होकर मेला स्थल तक जलेब में भाग लिया। उनके साथ मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल भी मौजूद रहे। जलेब में क्षेत्र के महिला मंडलों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ साथ हजारों लोगों ने भाग लिया।
एडीसी रोहित राठौर ने कहा कि हिमाचल देवी-देवताओं की पवित्र धरती है। मेलों से लोग अपनी सभ्यता और संस्कृति से रूबरू होते हैं। मेलों की पुरातन परंपराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। इस दौरान एडीसी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रही टीमों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर अतिरिक्त राजस्व अधिकारी तहसीलदार संधोल ओशिन शर्मा, तहसीलदार धर्मपुर दौलत ठाकुर, नायब तहसीलदार टिहरा शशिपाल शर्मा, नायब तहसीलदार मंडप ओम शीखा शर्मा, व्यापार मंडल धर्मपुर के प्रधान राजकुमार सोनी व अन्य मौजूद रहे।