फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   police take action againest afeem cultivation

दकस्ती गांव में पांच हजार अफीम के पौधे पकड़े

Fri, 08 Apr 2016 09:51 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Fri, 08 Apr 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
police take action againest afeem cultivation
अफीम की खेती - फोटो : अमर उजाला

मंडी। औट तहसील के अंतर्गत दकस्ती गांव में पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती पकड़ी है। पुलिस टीम ने करीब पांच हजार अफीम के पौधे बरामद किए। पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि कमांद पुलिस चौकी के प्रभारी रूप सिंह की अगुवाई में पुलिस दल सोलंग गांव की पेट्रोलिंग पर था। इसी दौरान पुलिस ने राहला के पास दकस्ती गांव में अवैध रूप से उगाए गए अफीम के पौधे बरामद किए। एसपी ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार अफीम की खेती दकस्ती गांव निवासी बीरबल की जमीन पर पाई गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



करसोग के बाद औट तहसील में भी अवैध रूप से अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। एक माह के भीतर जिला पुलिस ने 22 हजार से अधिक अफीम के पौधे पकड़े हैं। जिला मंडी के दुर्गम क्षेत्रों में भी अवैध रूप से काले सोने का कारोबार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed