{"_id":"654fc62c2d0b63a899089427","slug":"police-station-joginder-nagar-ranked-fourth-in-the-state-in-online-crime-control-mandi-news-c-90-1-ssml1045-12823-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ऑनलाइन क्राइम कंट्रोल में पुलिस थाना जोगिंद्रनगर ने प्रदेश में चौथे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ऑनलाइन क्राइम कंट्रोल में पुलिस थाना जोगिंद्रनगर ने प्रदेश में चौथे स्थान पर
विज्ञापन
पुलिस थाना जोगिंद्रनगर
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ऑनलाइन क्राइम कंट्रोल में पुलिस थाना जोगिंद्रनगर ने प्रदेश भर में चौथा स्थान हासिल किया। हिमाचल के डेढ़ सौ से अधिक पुलिस थानों में सुदृढ़ कानून व्यवस्था और आपराधिक मामलों को निपटाने में यह सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार बीते तीन माह में 50 से अधिक ऑनलाइन क्राइम के मामलों को स्थानीय पुलिस ने पूरी तत्परता से निपटाकर यह सफलता हासिल की है। गुमशुदा की तलाश, ऑनलाइन धोखाधड़ी और पुलिस की सीसीटीएनएस तकनीक से मामलों को निपटाने पर प्रदेशभर में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पहले कैटेगरी चार में पुलिस थाना जोगेंद्रनगर पहले स्थान पर रहा था। इस बार कैटेगरी एक में प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि मंडी जिले के कुल 20 पुलिस थानों में पुलिस थाना जोगिंद्रनगर प्रदेशभर में चौथे स्थान पर रहा है। उन्होंने पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी निर्मल सिंह के साथ थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
सुनने में अक्षम युवक ने पुलिस कर्मी को लौटाए 15 हजार रुपये
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में सुनने में अक्षम एक युवक ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर पुलिस कर्मी को 15 हजार रुपये लौटाए हैं। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी निर्मल सिंह ने युवक की इस ईमानदारी पर पुलिस के उच्चाधिकारियों से सम्मानित करने का ऐलान किया है। गुम्मा निवासी पंकज और उसके साथ युवक कृष जब पुलिस थाने के साथ लगती गांधी वाटिका में मौजूद थे तभी उन्हें नोटों और दस्तावेज से भरा एक पर्स मिला। दोनों युवकों ने पुलिस थाना में पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में जब पर्स खंगाला तो उसमें करीब 15 हजार रुपये और आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस ने जब इस मामले पर जांच शुरू की तो पाया कि पुलिस थाने के ही एक कर्मी का यह पर्स गांधी वाटिका में टहलते हुए खो गया था। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि इसके लिए उन्हें जल्द ही सम्मानित भी किया जाएगा। संवाद