फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police scrutinized the records of chemist shops in Sundernagar

Mandi News: सुंदरनगर में पुलिस ने खंगाला केमिस्ट दुकानों का रिकॉर्ड

Fri, 07 Feb 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police scrutinized the records of chemist shops in Sundernagar
सुंदरनगर में दवाई के स्टोर का निरीक्षण करते  पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर। 
सुंदरनगर (मंडी)। बहुतकनीकी संस्थान के साथ लगते श्मशानघाट क्षेत्र में इंसुलिन सिरिंज मिलने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने शहर के केमिस्ट दुकानों में छापा मारा। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण की अगुवाई में सुंदरनगर के सिविल अस्पताल के आसपास मेडिकल दुकानों के साथ सरकारी डिपो पर भी छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान नशे के लिए उपयोग में लाई जा रही सिरिंजों की खरीद फरोख्त के लिए दुकानों का रिकॉर्ड खंगाला। सुंदरनगर ड्रग इंस्पेक्टर रीना चौहान ने पुलिस के साथ सभी दुकानों में रिकॉर्ड जांचा। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि वीरवार को पब्लिक सेफ्टी एंड ड्रग एंड कॉस्मेटिक एनडीपीएस एक्ट के तहत सुंदरनगर सिविल अस्पताल के आसपास के सरकारी और गैर सरकारी दवाई की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति नशे के सेवन या बिक्री में संदिग्ध हो तो उसकी सूचना पंचायत या पुलिस थाने में दें। यह निरीक्षण पूरे सुंदरनगर उपमंडल में चरणबद्ध तरीके से चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed