फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police reached Tandu for investigation, attacked with a stick

जांच के लिए टांडू पहुंची पुलिस पर डंडे से हमला

Thu, 09 Jun 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police reached Tandu for investigation, attacked with a stick
कोटली (मंडी)। जल शक्ति विभाग की शिकायत पर कोटली क्षेत्र के टांडू गांव में जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर एक महिला ने डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में कोटली पुलिस चौकी के प्रभारी रणजीत सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को हल्की चोटें आई हैं। घटना 6 जून की है, लेकिन मामले में अब एफआईआर दर्ज हुई है।
पुलिस के अनुसार जल शक्ति विभाग उपमंडल साईगलू की शिकायत मिली थी कि पानी के टैंक से छेड़छाड़ हुई है। इस पर पुलिस चौकी कोटली के प्रभारी रणजीत सिंह अपनी टीम के साथ टांडू गांव में पहुंचे। जल शक्ति विभाग के जेई योगराज, वर्क इंस्पेक्टर सोमदत्त, चौकीदार दुनीचंद, वार्ड मेंबर मंगला देवी और ग्रामीण भी मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय निवासी दिल्लूराम से पानी के टैंक से छेड़छाड़ करने के संबंध में पूछताछ शुरू की तो वह गुस्सा हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि दिल्लूराम ने पुलिस कर्मियों और जल शक्ति विभाग के स्टाफ को डराया धमकाया। पुलिस कर्मियों से गुत्थमगुथा हुए दिल्लूराम को काबू करने के प्रयास पर उसकी पत्नी कमला देवी ने डंडे से हमला कर दिया। इससे पुलिस टीम को चोटें आई हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed