{"_id":"66d84f49f15d43865a048fc2","slug":"police-pensioners-association-angry-over-deduction-of-rs-500-from-salary-mandi-news-c-90-1-ssml1045-134914-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वेतन से 500 रुपये की कटौती पर भड़की पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वेतन से 500 रुपये की कटौती पर भड़की पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन
Thu, 05 Sep 2024 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में पुलिस कर्मियों के वेतन से 500 रुपये की कटौती के फैसले पर तीव्र नाराजगी व्यक्त की है। एसोसिएशन के प्रेस सचिव किशन चंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र में इस निर्णय को तर्कसंगत नहीं बताया और कहा कि यह कटौती अत्यधिक और अस्वीकार्य है।
पत्र में कहा है कि प्रदेश में वर्तमान में 18 हजार पुलिस कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो कि सरकारी कार्यों, जांच, शहादत, कैदी ड्यूटी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बसों में सफर करते हैं। इन कर्मियों का पहचान पत्र केवल सामान्य बसों में मान्य है, जबकि एसी, नॉन-एसी, इलेक्ट्रिकल, वोल्वो और ऑनलाइन बुकिंग के लिए कोई सुविधा नहीं है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान निजी वाहनों का उपयोग करते हैं और केवल 10 प्रतिशत मामलों में ही एचआरटीसी की बसों का उपयोग करते हैं। सरकार ने एक ओर राशन भत्ता 790 रुपये बढ़ाया है, वहीं दूसरी ओर 500 रुपये की यात्रा कटौती का निर्णय लिया गया है, जो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की प्रकृति के मद्देनजर अनुचित है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस निर्णय से पुलिस कर्मियों में गहरा रोष है और वे इसके विरोध में मैस भी बंद रखने जैसे कदम उठा सकते हैं। एसोसिएशन ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है, ताकि पुलिस कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए उचित मान्यता और सुविधाएं मिल सकें।