{"_id":"68e9414639b27c4fd20a7a2e","slug":"police-officers-honored-for-their-commendable-work-mandi-news-c-90-1-mnd1001-172722-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सराहनीय कार्य के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सराहनीय कार्य के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी सम्मानित
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। लगातार तीन महीनों तक बरसात और पहाड़ियों से पत्थर गिरने के खतरे के बीच भी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात ड्यूटी निभाने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया।
पंडोह पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ट्रैफिक इंचार्ज कांस्टेबल चेत राम, हेड कांस्टेबल रजनीकांत, होमगार्ड मास्टर राम और औट पुलिस स्टेशन के ट्रैफिक इंचार्ज गुलजार को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने सभी को सम्मानित किया। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि बारिश और आपदा के समय में पुलिस जवानों का समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रेरणादायक है। ऐसे कर्मी विभाग की शान हैं, जो हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। संवाद